छत्तीसगढ़

पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

पंचायत सचिव की एक्सीडेंट में मौत मामले में हुई थी जेल

कांकेर। पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली की संजय नगर स्थित गौठान परिसर में मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस नेता जेल से बहार आया था। कुछ महीने पहले कोदागांव में एक भीषण सडक़ हादसा हुआ था, जिसमें आरोप था कि नवाज अली की कार से पंचायत सचिव से ठोकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे स्थानियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल दाखिल किया था। हाल ही में नवाज अली जेल से बहार आया था, जिसके बाद आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button