वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर
रायपुर। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का रायपुर एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया है। चल रहा था। उनके निधन से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के अधिकारी रहे बीकेएस रे छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा वरिष्ठ नौकरशाहों में शामिल थे, जिन्होंने राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव, स्पष्ट कार्यशैली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे।
अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें कई अहम पदों पर सेवाएं देने का अवसर मिला।
सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक संस्थानों से जुड़े रहे। उन्होंने प्रशासन अकादमी के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष पद पर भी रहे। शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नीतियों एवं निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।



