राष्ट्रीय

मध्य पूर्व तनाव का असर: सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,100 के करीब फिसला

मध्य पूर्व तनाव का असर: सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,100 के करीब फिसला

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक चिंताओं के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 400 अंक तक लुढक़ गया, जबकि निफ्टी 23,100 के करीब पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में आईटी और उपभोक्ता क्षेत्र के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव रहा। एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में लगभग दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में भी रुपये पर दबाव देखने को मिला और डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे कमजोर होकर 95.60 के स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में फिर से बढ़े तनाव और अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई के आंकड़ों ने वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। हालिया घटनाक्रमों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की आशंका बढ़ गई है, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बन गया है। ऊर्जा कीमतों में संभावित बढ़ोतरी का असर अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत पर पडऩे की आशंका से निवेशक मुनाफावसूली और बिकवाली कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button