छत्तीसगढ़

समर वेकेशन खत्म, आज से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

समर वेकेशन खत्म, आज से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन समाप्त हो गया है। सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसके अनुसार विभिन्न मामलों की सुनवाई निर्धारित की गई है।

हाईकोर्ट प्रशासन ने ईंधन की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन साझा (व्हीकल शेयरिंग) कर कार्यालय आने की सलाह दी है। इसके लिए कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर एक ही वाहन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

समर वेकेशन के दौरान लागू की गई वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। अब सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

हाईकोर्ट में नियमित कामकाज शुरू होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button