वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी अय्याज और अमीन गिरफ्तार

वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी अय्याज और अमीन गिरफ्तार
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 24 वर्षीय महिला पर सम्मोहन कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबरन धर्मांतरण किया गया। पीडि़ता वायुसेना के अधिकारी की पत्नी हैं। महिला का जबरन धर्मांतरण करने और उसका धर्म परिवर्तन करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि महिला का शोषण करने वाला एक आरोपी उसके स्कूल में सहपाठी रहा है और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है एक महिला बेबस होकर रोते हुए कह रही है, छोड़ो मुझे छोड़ो। वहीं मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अय्याज ताज मदारे उसका हाथ पकड़े हुए है और कुछ बोलते हुए बार-बार महिला के ऊपर फूंक मार रहा है। वहीं इस दौरान महिला अपना हाथ छुड़ाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। अब महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपी अय्याज पीडि़ता के स्कूल में उसका सहपाठी रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अय्याज और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी मौलाना फरार है, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी है।
महिला ने बताया कि इन फोटोज और वीडियो के दम पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे लाखों रुपये उगाही की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जबरन धर्मांतरण किया गया। इसमें अय्याज के साथी अमीन शेख और मौलाना ने भी मदद की। हाल ही में महिला का पति जब घर आया तो पीडि़ता ने उसे पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।



