ग्राम कोलियारी पहुंचे विधायक ओंकार साहू, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
50 से अधिक आवासीय बस्तियों के परिवारों को दिलाया भरोसा, कहा- किसी गरीब का घर अन्यायपूर्ण तरीके से नहीं टूटने देंगे

ग्राम कोलियारी पहुंचे विधायक ओंकार साहू, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
50 से अधिक आवासीय बस्तियों के परिवारों को दिलाया भरोसा, कहा- किसी गरीब का घर अन्यायपूर्ण तरीके से नहीं टूटने देंग
धमतरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलियारी पहुंचे विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र की 50 से अधिक आवासीय बस्तियों में निवासरत परिवारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवास से जुड़ी चिंताओं से विधायक को अवगत कराया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ओंकार साहू ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र परिवार का घर अन्यायपूर्ण तरीके से नहीं तोड़ा जाएगा और सभी के हितों की रक्षा की जाएगी।
मौके पर ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों की स्थिति को गंभीरता से समझा जाए तथा नियमों के अनुरूप न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाए।
विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को बनाए रखना उनका संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हर जरूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाते रहेंगे।


