छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा : आईएएस दंपत्ति, कांग्रेस नेता, ठेकेदार सहित अन्य के यहाँ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारीयों की दबिश

रायपुर। प्रदेश में ईडी ने शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। आज सुबह दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने आईएएस दंपति और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश दी है।

सूत्रों के अनुसार ईडी का छापा एक आईएएस व उनके आईएएस पति के देवेंद्र नगर स्थित आफिसर्स कॉलोनी में पड़ा है। दोनों के बंगले में पहले भी ईडी का छापा पड़ चुका है। इनके अलावा कांग्रेस नेता के अलग अलग शहरों में स्थित निवास और कार्यालय सहित अन्य परिसरों में भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। एक नगर निगम कमिश्नर के यहां भी ईडी के छापे की खबर है। वहीँ ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल का भी नाम छापे में आ रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी रायपुर के देशबन्धु कॉम्प्लेक्स, अमलीडीह स्थित लाविस्टा के साथ बिलासपुर के अंबा प्लाजा, रामा वैली, विनोबा नगर और कोरबा में कार्यवाही कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button