छत्तीसगढ़

रायपुर में 22 से 24 जुलाई तक आईएएस कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। रायपुर में आईएएस एसोसिएशन ने 22 से 24 जुलाई तक आईएएस कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इसमें प्रदेश भर के आईएएस जुटेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे। आदेश के मुताबिक आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 22, 23 और 24 जुलाई को आईएएस कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 24 जुलाई (शाम) को आईएएस आफिसर्स के साथ पारस्परिक विचार विमर्श, सांस्कृतिक और रात्रि भोजन होना है। इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वर्ष की भांति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सभी आईएएस आफिसर्स की इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button