10 से 15 अगस्त तक पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

10 से 15 अगस्त तक पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 10 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा अभियान चलाएगी। पार्टी की योजना के तहत प्रदेशभर में लगभग 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। भाजपा के सभी 476 मंडलों में यह अभियान संचालित होगा। प्रत्येक मंडल में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
पार्टी ने इस अभियान के सफल संचालन के लिए यशवंत जैन को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जोडऩा है।



