छत्तीसगढ़

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का है आरोप

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर​ लिया गया है। प्रीतपाल बेलचंदन पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है। मामले में 2021 में केस दर्ज किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे होने के चलते गिरफ्तारी नहीं की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रीतपाल बेलचंदन पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रहते हुए 14 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है। मामले का खुलासा होने के बाद साल 2021 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया था, जिसके चलते गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। बता दें कि प्रीतपाल बेलचंदन लंबे समय तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं प्रीतपाल बेलचंदन विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष रहते हुए ​प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारिता को एक नई दिशा दी थी, जिससे किसानों को बहुत राहत मिली थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button