छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में लगी आग, नर्स ने बचाई नवजातों की जान

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में स्थित जिला अस्पताल में लेबर वार्ड में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चला है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड में आग लगते ही महिला नर्स ने नवजातों की जान बचाई। वहीं, अन्य कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button