छत्तीसगढ़

आईएएस रानू साहू की आज रिमांड ख़त्म, ईडी कोर्ट में पेश करेगी

रायपुर। आईएएस रानू साहू की आज रिमांड खत्म हो रही है। रानू साहू मंगलवार 25 जुलाई तक तीन दिन की रिमांड पर थी। ईडी की टीम दोपहर के समय विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में उन्हें पेश करेगी। रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारियों ने रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ की है। ईडी आगे भी रानू साहू को रिमांड में ले सकती है।
बता दें कि कोल के अवैध परिवहन मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।शुक्रवार को ईडी की टीम ने आईएएस रानू साहू के निवास में छापा मारा था। दूसरे दिन सुबह उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button