PM मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: आज 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार आज एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत देश भर के 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेगे और देशभर के चयनित युवाओं को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।
देशभर में 45 स्थानों पर आयोजन
युवाओं को सशक्त बनाने और देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन देशभर में 45 अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है।
प्रमुख मंत्रालयों और विभागों में मिली नौकरियां
आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों और मंत्रालयों में सेवा का अवसर मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:
रेल मंत्रालय
गृह मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय
राजस्व विभाग
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
वित्तीय सेवाएं विभाग
अब तक 12.75 लाख युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
मोदी सरकार का मुख्य फोकस देश के युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने पर है। आज के इस कार्यक्रम के साथ ही, रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक कुल मिलाकर 12 लाख 75 हजार युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नौकरियां मिल जाएंगी।
सरकार का विजन:
रोजगार मेला एक ऐसा बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। सरकार की योजना आगे भी इस तरह के मेलों का आयोजन जारी रखने की है, ताकि युवाओं को प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का पूरा मौका मिले।



