छत्तीसगढ़

पिछले वर्ष कांग्रेसियों ने सोरिद नाला मे वार्डवासियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर जगाया था प्रशासन को, फिर भी नहीं लगे रेलिंग और संकेत

सोरिद नाला मे डूबने से एक बच्चे की हुई मौत ,निगम प्रसाशन की घोर लापरवाही

पिछले वर्ष कांग्रेसियों ने सोरिद नाला मे वार्डवासियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर जगाया था प्रशासन को, फिर भी नहीं लगे रेलिंग और संकेत

 

सोरिद नाला मे डूबने से एक बच्चे की हुई मौत ,निगम प्रसाशन की घोर लापरवाही

 

धमतरी-सोरिद नाले में एक बच्चे के गिरने से मौत हुई हृदय विदारक घटना ने नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।* मृत बच्चे और परिवार जन के प्रति कांग्रेसियों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ऐसे घटना की पुनरावृति भविष्य में न हो निगम प्रशासन को सचेत करते है और कहा यह हादसा रोका जा सकता था, अगर निगम प्रशासन ने समय रहते कांग्रेस पार्षदों की मांग पर ध्यान दिया होता।

 

बता दें कि *पिछले वर्ष जुलाई 2025 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ,गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन,पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम, उमा ध्रुव सहित वार्ड वासियोंने सोरिद नाला में मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया था।* तब कांग्रेस ने मांग की थी कि सोरिद नाले को ऊपर उठाया जाए,

नाले के दोनों किनारों पर मजबूत रेलिंग लगाई जाए,

 खतरे के संकेत सूचक बोर्ड लगाए जाएं,

*लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निगम प्रशासन नहीं जागा। न नाला ऊंचा हुआ, न रेलिंग लगी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा। जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।*

पार्षदों ने कहा कि _”हमने पिछले साल ही कहा था कि सोरिद नाला मौत का नाला बन गया है। बरसात में यह तालाब जैसा दिखता है और बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमने मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की थी। अगर उस समय हमारी बात मान ली जाती, तो आज एक मासूम बच्चा की मौत नहीं होती।”_

जब बच्चे के नाले में गिरने और लापता होने की खबर आई, तब जाकर प्रशासन मौके पर पहुंचा। मतलब हादसे के बाद ही प्रशासन जागता है, पहले नहीं। हम निगम प्रशासन से मांग करते है अतिशीघ्र नया पुलिया का निर्माण कर आम जनों को राहत दे ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button