छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवम् परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

धमतरी -  धमतरी (सशिम उ मा वि धमतरी ) स शि म उ मा विद्यालय धमतरी में दिनाँक 27 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवम् परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। ध्वज शिष्टाचार के साथ कार्यक्रम उद्घाटित हुआ।दया कर दान भक्ति का हमे परमात्मा देना.... सभी ने समवेत स्वर में गान किया। उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में प्राचार्य सशिम  प्रदीप यादव, अध्यक्षता स्थानीय संघ धमतरी के अध्यक्ष नेतूराम यादव ,विशिष्ट अतिथि के रूप में  केवल सिंह साहू उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कुल 48स्काऊट 65गाईड दस संचालक मंडल सदस्य और विभिन्न विद्यालय के प्रभारी शिक्षकगण अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए प्राचार्य  प्रदीप यादव  अपनी शुभकामना प्रदान की। तथा देश और समाज केअच्छे नागरिक बनकर देश सेवा का व्रत लेने की प्रेरणा प्रदान की। स्थानीय संघ धमतरी के अध्यक्ष नेतूराम यादव ने अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा हैं। इस बात पर बच्चो को सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन शिविर संचालक  राजेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक शिविर संचालक  मोहितराम बनपेला, श्रीमती शशि बंसोर, पूजा मढरिया, दौलतराम देवाँगन,दीनानाथ पांडेय वीरेन्द्र कुमार सिन्हा सहित प्रभारी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Author Desk

Related Articles

Back to top button