छत्तीसगढ़

छग : नदी में सेल्फी लेने गया 11वीं का छात्र डूबा, तलाश जारी

जशपुर। पत्थलगांव थाना इलाके के किलकिला स्थित मांड नदी में दोस्तों के साथ घूमने गए 11वीं के छात्र के नदी में डूबने का मामला सामने आया है। पत्थलगांव पुलिस ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को नाबालिग ऋषभ वर्मा पत्थलगांव पालिडीह निवासी अपने अन्य साथियों के साथ किलकिला में मांड नदी में बने एनीकट के पास घूमने गया था। जहां वे सभी सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान पैर फिसलने से ऋषभ पानी में गिर गया और नदी के पानी की तेज बहाव में बह गया। साथ घूमने गए दोस्तों ने परिजनों को छात्र के नदी में बह जाने की सूचना दी। काफी देर तक छात्र के न मिलने पर लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था।

छात्र के साथ गए साथी जोगपाल पब्लिक स्कूल में 11वीं की कक्षा पढ़ते हैं। पुलिस ने मीडिया को बताया कि जिले की गोताखोर टीम को जल्द ही सूचना कर बुलाया गया है जैसे ही आते है इसकी खोजबीन युद्ध स्तर पर की जायेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button