छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसे में ट्रक की ठोकर से कार सवार मां बेटे की मौत, बेटी गंभीर

केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सियादेही के पास की घटना

धमतरी – नगरी रोड में केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 17 अगस्त की रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। कार सवार नगरी निवासी मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसे रेफर किया गया। कार ड्राइवर को मामूली चोट आई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त गुरुवार के रात्रि करीबन 11:45 बजे ग्राम सियादेही अन्नपूर्णा राइस मिल के पास धमतरी से नगरी तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 S 6300 को नगरी की तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 JB5774 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर स्विफ्ट कार को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। स्विफ्ट कार में सवार नीलिमा चोपड़ा पति भावेश चोपड़ा 45 साल , भव्य चोपड़ा पिता भावेश चोपड़ा 12 साल निवासी नगरी जिला धमतरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बेटी भूमिका चोपड़ा पिता भावेश गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे 108 वहां के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगरी में अशोक की लहर दौड़ गई है।

केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है जिसे रिफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button