छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रही है। वानथी श्रीनिवासन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी इंदुबाला गोस्वामी राज्यसभा सांसद व महामंत्री महिला मोर्चा, निशा सिंह, विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री एवम आरती सिंह महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ महिला महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत प्रदेश के नेतृत्व आगामी कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला जनचौपाल एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय पदाधिकारीगण निम्न जिलों रायपुर भिलाई दुर्ग, धरसीवा (सिलयारी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों के साथ सम्मिलित होंगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button