छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दावेदारी करने आवेदन लेकर गली-गली घूम रहे कोई लेने को तैयार नहीं : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है यहां सभी को अपनी इच्छा व्यक्त करने का दावेदारी करने का अधिकार है और असहमति का पूरा सम्मान है। प्रदेश के सभी ब्लाक संगठनों में विधानसभा प्रत्याशी बनने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर आम कार्यकर्ताओ ने आवेदन किया है यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में दावेदारी करने भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आवेदन लेकर गली-गली भटक रहे हैं। मंडल से लेकर जिला संगठन और प्रदेश संगठन कार्यालय में आवेदन लेने कोई तैयार नहीं है। आवेदन पत्र को देखकर भाजपा के पदाधिकारी मुंह चुराने लग जाते हैं चेहरा छुपाने लग जाते हैं। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। वहाँ कार्यकर्ताओ का इच्छा व्यक्त करना असहमति प्रकट करना गुनाह माना जाता है। भाजपा में तानाशाही है वहाँ मोदी और शाह के आगे किसी की नहीं चलती है। मोदी, शाह कार्यकर्ताओं की नही सुनते सीधा तुगलकी फरमान जारी करते है। जेपी नड्डा, रमन सिंह हो या अरुण साव सब नाम मात्र के पदाधिकारी हैं। असल में ये सब मोदी और शाह के हाथों की कठपुतली है ये वही करेंगे जो मोदी और शाह चाहेंगे।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी मोदी और शाह ने जो 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है उसके संदर्भ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तक से पूछा नहीं गया है कार्यकर्ताओं की पसंद नापसंद तो दूर की बात है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के चुनाव व्यवस्था में भाजपा के नेताओं को दूर करके बाहर से नेता बुलाकर काम चला रहे प्रत्याशी चयन में भी उनकी राय नहीं ली जाती सिर्फ इनको आदेश दिया जाता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button