छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की असम में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक असम राजधानी गुवाहाटी में हुई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाबेश केलिता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष असम अंगूरलता डेका उपस्थिति रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के शालिनी राजपूत नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पूजा विधानी, महामंत्री द्वय विभा अवस्थी, चम्पादेवी पावले, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे डॉ संध्या तिवारी भी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शिरकत की।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक बताया गया कि हमें केंद्रीय योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों के साथ मिलकर लाभार्थी सम्मेलन करना है। नव मतदाता सम्मलेन के माध्यम से नए मतदाताओं से संपर्क करना सहित आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान 10 राज्यों के विधायकों का प्रवास देश के भिन्न भिन्न राज्यों में किया गया। छत्तीसगढ़ में भी महिला विधायकों का दो दिवसीय प्रवास किया गया। अन्य राज्यों से महिला विधायकों ने घर घर जाकर महिला मतदाताओं से समर्थन मांगी और छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलाने की अपील की। इसके साथी परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक महिलाओं से शामिल होने की अपील की। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के पश्चात मां कामाख्या देवी के मंदिर में जाकर दर्शन कर छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली या उन्नति की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button