छत्तीसगढ़

शिवेंद्र वर्मा बनाये गए दुरुग जिला प्रभारी

छत्तीसगढ़ — विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने अपनी कमर कसी हुई है ।इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किये गए है, संगठन द्वारा विभिन्न जिले के शीर्ष पदाधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी देकर जिला प्रभारी बनाया गया है ।जिसके तहत दुरुग जिला के प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति से प्रदेश महामंत्री शिवेंद्र वर्मा एवं सह प्रभारी गोपी साहू को बनाया गया है । जिला अध्यक्ष दुरुग जिला अरुण गंधर्व ने बताया की चुनाव प्रभारी शिवेंद्र वर्मा एवं सहप्रभारी गोपी साहू जिला मुख्यालय का दौरा करेंगे ।उनका लगातार 15 दिन का प्रवास रहेगा। जिसमे दुरुग जिला के सभी 6 विधानसभा जिसमे मुख्य मंत्री के भी विधानसभाक्षेत्र पाटन समेत दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर व अहिवारा विधानसभा में बंद कमरे में बैठक लेंगे साथ सेनानियों को पदाधिकारियों को चुनाव सम्बन्धी उचित दिशा निर्देश देंगे और टिकिट के दावेदारी करने वालो से उनका बायोडाटा भी लिया जायेगा । इसी कड़ी में प्रथम दिवस बूढ़ादेव देवालय गोंडवाना भवन में जिला ब्लॉक वार्ड के सभी पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई जिसमें प्रभारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जिला पादाधिकारियो को दिया गया ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button