छत्तीसगढ़

लापता महिला की लाश खेत पर मिली

धमतरी – करेली बड़ी चौकी अंतर्गत के ग्राम खिसोरा के कुकरीनाला के पास खेत के पास महिला का शव मिला है। मिली जानकारी अनुसार मृतिका महिला की पहचान ग्राम खिसोरा निवासी रूखमणी बाई साहू के रूप में हुई है। मृतिका 19 सितंबर को घर से निकली थी। ग्रामीण ने इनकी सूचना करेली चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button