छत्तीसगढ़

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर

रायपुर/भिलाई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भिलाई सेक्टर वन में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अफरा तफरी के बीच दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी। बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है। भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आखिर आग कैसी लगी इसका पता नहीं चल सका है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button