छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2 अक्टूबर को कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती अवसर पर 2 अक्टूबर को एक-दिवसीय विधानसभा-स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अधिक से अधिक ग्राम/पंचायत का भ्रमण कर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भाजपा सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम यात्रा के दौरान बाईक रैली, नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है। कांग्रेस भरोसा यात्रा का प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल के सदस्यगण, सांसद, विधायकगण अपने-अपने लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button