छत्तीसगढ़

छररिसगढ़ : तेज रफ़्तार कार की टक्कर से 20 फीट दूर नहर में गिरा साइकिल चालक, मौके पर मौत

कवर्धा। तेज रफ़्तार कार की टक्कर से नहर में गिरने पर साईकिल सवार की मौत का मामला सामने आया है। घटना नेशनल हाइवे 30 रायपुर जबलपुर मार्ग की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क से 20 फिट दूर नहर में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार आधा दर्शन से ज्यादा लोगों को चोट आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 रानी सागर गांव के पास अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत ही गई और कार पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार महिला, पुरुष और बच्चों को घायल अवस्था मे जिला अस्पतला में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं मृत व्यक्ति बहादुर पात्रे को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button