छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर में बोले पीएम मोदी : अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो, कहा छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। बिलासपुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया। उन्होंने कहा कि, बिलासपुर में मैं कई बार आया। ऐसा उमंग उत्साह पहले कभी नहीं देखा। प्रधानमंत्री मोदी साइंस कॉलेज ग्राउंड में खुली गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गाड़ी में उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद थे। तीन महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सभा में अरुण साव ने कहा कि, यह परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता का आशीर्वाद लेकर निकली है। उन्होंने महिला आरक्षण की तारीफ करते हुए कहा कि, यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है। नारी सशक्तिकरण का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहा है। अब छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन की हवा बह रही है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने नशे का गढ़ बना दिया है। भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश को केंद्र सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button