छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री बघेल और प्रियंका गांधी कांकेर पहुंचे, हॉस्टल की छात्राओं से हुई मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी भानुप्रताप देव कॉलेज मैदान, गोविंदपुर कांकेर स्थित हेलीपैड पहुँच चुके हैं। हेलीपैड में विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से प्रियंका गांधी से मिली। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button