छत्तीसगढ़

नया रायपुर में कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पलटी, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, एक की हालत गंभीर

रायपुर। नया रायपुर में आज सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई बाकी एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। परिवार के दो सदस्य को हल्की चोटें आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 4:30 बजे दो परिवार के लोग सुबह सवेरे अपनी अपनी कार में नया रायपुर घूमने के लिए निकले थे कि अचानक रास्ते में एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित गाड़ी एक बड़े पत्थर से टकरा गई और रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। इसमें सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक युवक का नाम मनोज मखीजा सुपुत्र मनोहर मखीजा बताया जाता है। साथ में चल रही दूसरी गाड़ी में बैठे परिवार के लोग बाल बाल बचे। वे सुरक्षित बताए जाते हैं। उन्होंने ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और वह मामले की जांच कर रही है।

इस घटना का सबक यही है कि 16 साल के बच्चों पर परिजन पूरी नजर रखें और सुबह सवेरे घर से निकलते समय उन्हें बड़े वाहन चलाने की अनुमति न दें। अन्यथा इस तरह के हादसे होते रहेंगे जिसमें लोग अपने चिराग खो देते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button