छत्तीसगढ़

अस्पताल के पीछे खाली मैदान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, एक गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालो की पतासाजी कर उन पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत श्री मेडिसाईन अस्पताल के पीछे खाली मैदान में एक व्यक्ति विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान इंलैण्ड बनाम श्रीलंका के मध्य चल रहे मैच में रूपये पैसो का हार जीत का दांव लगाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम फिरन कुमार दीवाकर निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा अपने मोबाईल फोन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर फिरन कुमार दीवाकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 वीवो कपंनी का मोबाईल फोन कीमती करीबन 13,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 365/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – फिरन कुमार दीवाकर पिता मोहन लाल दीवाकर उम्र 32 साल निवासी जांजगीर चांपा खिसोरा थाना नवागढ जिला जांजगीर चापा। हाल पता – हनुमान मंदिर के पास जनता क्वाटर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button