छत्तीसगढ़राजनीति

दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे राहुल, कांकेर में करेंगे जनसभा

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज शनिवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी इन राजनीतिक सभाओं से नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान 5वीं घोषणा करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button