छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पंडरिया में विजय संकल्प रैली को करेंगे सम्बोधित

कवर्धा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।
बता दें कि आज 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में आगमन हो रहा है। जहां वे दोपहर 2 बजे पंडरिया स्थित शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली में प्रत्याशी भावना बोहरा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button