छत्तीसगढ़राजनीति

जेपी नड्डा बोले केंद्र में भाजपा की सरकार है, जो नहीं कहते हैं वो भी कर के देते हैं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा

राजनांदगांव। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ की बात करता हूं, तो ये हमारे देवी-देवताओं की भूमि तो है ही, हमारे वीर जवानों की भूमि तो है ही, ये स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि तो है ही, लेकिन ये धान का कटोरा भी है। हम ये भी जानते है कि ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का विशेष स्थान है। साथ ही ये माता कौशिल्या की पवित्र जन्मभूमि है। सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी जनता के बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने बारे में सोचा, अपने परिवार के बारे में सोचा। यहां विकास का एक भी पत्थर कांग्रेस नहीं गिना सकती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर विकास की ईंट पर अपना नाम दर्ज करा सकती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है। यहां की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ये छलिया सरकार है। उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार के लिए कहा कि ये रिपोर्ट कार्ड की सरकार है, जो कहते हैं वो करते हैं और जो नहीं कहते हैं वो भी कर के देते हैं ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हम पाई-पाई का हिसाब देते हैं और जनता की सेवा के लिए अपने आप को जोड़ते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button