छत्तीसगढ़

महादेव एप बैन : मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा – ऐप के संचालकों को भी दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जाए

रायपुर। महादेव ऐप पर बैन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा है कि आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है। आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button