दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के दो शूटरों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि दो बदमाश वसंत कुंज इलाके में हैं, दोनों लॉरेंस गिरोह के शूटर हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां पहुंची।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे।
शूटरों की पहचान हो गई है, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहै कि इनमें से एक नाबालिग है, जो रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती मामले में शामिल रही है। दूसरा बदमाश अनीश भी रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button