राष्ट्रीय

बोर्ड एग्जाम देने से पहले यमुना में डूबे 4 छात्र, 3 के शव बरामद

बोर्ड एग्जाम देने से पहले यमुना में डूबे 4 छात्र, 3 के शव बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना में मंगलवार शाम नहाने गए चार छात्र डूब गए, जिनमें से तीन के शव बरामद किए गए हैं। चौथे की तलाश जारी है। चारों छात्र लोनी गाजियाबाद के रहने वाले थे। बुराड़ी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी में यमुना नदी पर नहाने के लिए आए थे। मंगलवार शाम करीब 6.0 बजे चारों छात्रों के डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तीनो की लाश नदी से बाहर निकाली गई। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, “कल पीएस बुराड़ी में चार छात्रों के यमुना नदी में डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पीएस से कर्मचारी तुरंत ठोकर नंबर- 8, चौहान पट्टी, लोनी, यूपी में यमुना बैंक पहुंचे। चार लड़के यमुना में डूब गए थे, जिनमें दो 17 साल के, एक 16 साल का और एक 15 साल का लड़का था। सभी लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे। रेस्क्यू बोट टीम को तीन शव मिले। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”

आज देने वाले थे 10वीं की परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले चार दोस्त आदित्य रावत, शिवम यादव, रमन और उदय आर्य यमुना घाट पर मंगलवार को नहाने के लिए के लिए पहुंचे थे। चारों युवक 10वीं के छात्र थे। बुधवार को इनका बोर्ड का एग्जाम था। सूचना मिलते ही सभी छात्रों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मशक्कत के बाद आदित्य रावत, शिवम यादव और रमन सिंह के शव यमुना से निकाल लिए गए। जांच के दौरान पता चला कि शाम के समय पांच दोस्त नहाने यमुना में आए थे। चार दोस्त यमुना में नहाने लगे, जबकि पांचवां दोस्त बाहर बैठा रहा। नाहने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाहर बैठे छात्र ने शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button