उत्तर प्रदेश

जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो की गई जान

पैराशूट जम्पिंग के दौरान हुए हादसे में एक कमांडो की जान चली गई। आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। इलाके में मौजूद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
बताया गया है कि मलपुरा के ड्राप जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
गांव मलपुरा के रहने वाले सेना के जवान रूप सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर आए हुए हैं। जैसे ही उनके खेत पर लगी पानी की समर के पास एक जवान हाई टेंशन लाइन में उलझ कर नीचे गिरा, तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सेना के जवानों को इलाज के लिए भेज दिया। हालांकि उस वक्त जवान की हालत खराब थी। जवान में दर्द से कराह रहा था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button