छत्तीसगढ़

14 जुलाई को होगी बोल बम समिति पाटन क्षेत्र की बैठक

12 अगस्त  को पाटन से निकलेगी भव्य बोल बम कांवर यात्रा

(प्रखर समाचार) बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के कोर ग्रुप के बैठक में बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जीतेंद्र वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में कांवर यात्रा की तिथि और आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यक्रम तय की गई। इस वर्ष कांवर यात्रा का आयोजन 12 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

कांवर यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस वर्ष सर्वसम्मति से विभिन्न योजना बनाया गया है, कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए तैयारी को लेकर आगामी बैठक 14 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे आर्यावर्त स्कूल पाटन मे रखा गया है।

बैठक में बोल बम कांवर यात्रा पाटन क्षेत्र के पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों शिवभक्त शामिल होंगे। बैठक में कांवर यात्रा को भव्य रुप देने व सफल आयोजन के लिए सभी से सुझाव प्राप्त कर रुपरेखा बनाई जाएगी। विगत वर्ष कांवर यात्रा में पहुंचें श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार भी व्यापाक तैयारी की योजना बन रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button