छत्तीसगढ़

तांडव मचा रहे सांड को निगम की टीम ने पकड़ा, कई लोगों को कर चुका था घायल

धमतरी(प्रखर) कुत्ता काटने के बाद तांडव मचा रहे सांड को नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है जिससे वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली है। यह सांड कई लोगों को घायल कर चुका था।
         मिली जानकारी के अनुसार विंध्यवासिनी वार्ड में एक सांड को कुछ दिनों पूर्व कुत्ते ने काट दिया था जिसके बाद से इंफेक्शन फैलने लगा था और रेबीज का लक्षण देखने लगा। जिससे वह पागलों की भांति हरकत करने लगा था       पार्षद कमलेश सोनकर ने बताया कि इस सांड ने चार-पांच महिलाओं को घायल कर दिया था। इसके बाद सोमवार को नगर निगम को सूचना दी गई और इसे पकड़ा गया।
नगर निगम उपयुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद सांड की स्थिति खराब हो गई थी। जिसे नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है। इससे पकड़ने वालों को भी खतरा हो सकता था इसलिए सभी एहतियात बरती गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button