छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष होने पर 30 मई से भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

रायपुर। रायपुर लोकसभा के प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में देश की प्रगति देखते ही बन रही। भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गई है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारे मोदी जी वर्ल्ड लीडर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बड़ी है। जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण और शहर जिला रायपुर की कार्यसमिति बैठक अलग-अलग सत्रों में एकात्म परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि इन बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा। जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।
अग्रवाल ने बताया कि 29 मई को संगठन के वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता लेंगे, इस दौरान प्रदेशों की राजधानी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया जायेगा। 30-31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महा अभियान लांच रैली को संबोधित करेंगे। पश्चात अभियान की शुरुआत होगी।

1 जून से 22 जून तक के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत हर लोकसभा के 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिवार, खिलाड़ी,कलाकार,उद्योगपति, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओ व उनके परिवारों से भेट की जायेगी।
इन तारीखों में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

25 जून (आपातकाल लगाने की तारीख) को लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा स्तरीय विकास तीर्थ भी आयोजित होगा जिसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश की मीडिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के प्रत्येक बूथ में होगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button