छत्तीसगढ़

यातायात जवान ने नशे में बुलेट से कार और बाइक को मारी टक्कर, एसपी ने किया निलंबित

यातायात जवान ने नशे में बुलेट से कार और बाइक को मारी टक्कर, एसपी ने किया निलंबित

 

रायपुर/जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर शराब के नशे में धुत ट्रैफिक आरक्षक ने कार और एक मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रैफिक आरक्षक को चोट आई है। एसपी विवेक शुक्ला ने ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर को निलंबित किया है।

जानकारी अनुसार, ट्रैफिक आरक्षक राजकुमार कंवर ड्यूटी खत्म कर अपनी बुलेट से चांपा से वापस जांजगीर की ओर आ रहा था। खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा था। इस बीच जांजगीर से चांपा को और आ रही एक कार पहले सामने से टक्कर मारने के बाद बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और चोट आई है। कार और मोटरसाइकिल को नुकसान हुआ है।

घटना के बाद ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर भागने की फिराक में था, जिसे कार चालक और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस में होने का रौब दिखा रहा था। वहीं, मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के बाद राज कुमार कंवर की डॉक्टर से जांच कराने पर 76% एल्कोहल होने की पुष्टि हुई।

एसपी विवेक शुक्ला ने राज कुमार कंवर के खिलाफ शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मारी है, जिसमें तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर में संबद्ध किया गया है।

 

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button