छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट : पुलिस ने छापा मारकर 6 युवतियों सहित 9 को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक मकान में छापा मारकर मौके से 6 महिलाएं और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

बताया जा रहा है कि नाबालिक बालिका ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिक बालिका की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की। मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इनमें से दो आरोपी रायगढ़, एक कोरबा और 6 आरोपी जांजगीर जिले के हैं। रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button