एनआईटी रायपुर में “एप्लाइड डेटा एनालिटिक्स: ए प्रैक्टिकल अप्रोच” पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत

रायपुर (प्रखर)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के कंटीन्यूइंग एजुकेशन सेल (सीईसी) व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “एप्लाइड डेटा एनालिटिक्स: ए प्रैक्टिकल अप्रोच” पर आयोजित एक सर्टिफिकेट कोर्स की सोमवार को शुरुआत हुई । यह कोर्स 22 मई से 23 जून 2023 तक होगा। इस कोर्स का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। प्रतिभागियों की सुविधा अनुसार इस कोर्स का आयोजन दो पालियों सुबह और शाम में किया जा रहा है।

इस सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. ए. बी. सोनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है | कंटीन्यूइंग एजुकेशन सेल (सीईसी) के प्रमुख डॉ. एस. घोष, सूचना प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर गोविंद पी. गुप्ता और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मृदु साहू इस कार्यक्रम के समन्वयक सदस्य हैं। इस कोर्स अवधि के दौरान विभिन्न प्रमुख वक्ता, अपने अपने विशेषज्ञ क्षेत्र के विचार प्रतिभागियों संग साझा करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में डॉ. राकेश त्रिपाठी, डॉ. नीलम सिन्हा, डॉ. जीआर सिन्हा, डॉ. मुकेश रघुवंशी, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. गोविंद पी. गुप्ता, डॉ. मृदु साहू, डॉ. डी. सी. झारिया, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सी. जतोथ, प्रो. मोनाली गुलहाने, डॉ. विकास विद्यार्थी, डॉ. सागर बढ़िये, डॉ. पद्मावती श्रीवास्तव और डॉ. समृद्धि मोहदिवाले शामिल हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का प्रारंभ ऑनलाइन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद डॉ. मृदु साहू ने कोर्स इवेंट और सीईसी के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से परिचय दिया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संस्थान की प्रभारी निदेशक डाॅ. ए बी सोनी, डीन(आर एंड सी) डाॅ. प्रभात दीवान तथा सीईसी के प्रमुख डॉ. एस घोष को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया | अंत में डॉ. गोविन्द पी. गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और प्रतिभागियों को इस इवेंट का आनंद लेने तथा इससे सर्वश्रेष्ठ सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस कोर्स में एनआईटी रायपुर के 74 छात्रों, अन्य संस्थानों के 84 छात्रों के साथ-साथ विभिन्न संकाय सदस्यों और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े 172 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।



