छत्तीसगढ़

पश्चिम विधानसभा में निरीक्षण पर निकले विधायक विकास उपाध्याय, बापू की कुटिया सहित गार्डन का होगा सौन्दर्यीकरण

रायपुर (प्रखर)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सक्रीय नजर आते हैं। मंगलवार सुबह विकास उपाध्याय जी.ई. रोड स्थितअनुपम गार्डन में सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर औचक निरीक्षण करने पहुँचे। जहाँ उन्होंने गार्डन में सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ अन्य कार्य जैसे- गार्डनिंग, पेवर ब्लॉक निर्माण, बाउण्ड्रीवाल, ओपन जिम एवं खेल-कूद हेतु नये सामग्री एवं लगे हुए सामग्री का रिपेयरिंग कार्य, बच्चों के खेलने हेतु झूला, फीसलन पट्टी लगाने का कार्य, साथ ही बापू की कुटिया भवन का जीर्णोद्धार एवं गार्डन के बाजू नाला निर्माण कार्य कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें कार्य की रूप-रेखा शीघ्र तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान योग आयोग के चेयरमैन और वरिष्ठ पार्षद एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा सहित निगम व स्मार्ट सिटी के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button