छत्तीसगढ़

खौफनाक हत्या : सर धड़ से अलग कर 60 किमी घूमता रहा आरोपी, मृतक की शिनाख्त नहीं

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ से हत्या की वारदात सामने आई है। आरोपी ने एक व्यक्ति के सर को धड़ से अलग किया और उसका शव छोटा हाथी वहां में लेकर घूमता रहा। हैरान करने वाली बात है कि हत्या के बाद 60 किलोमीटर तक शव को घूमने के बाद वह गाँव पहुँचा तब तक किसी ने शव को नहीं देखा। गांव पहुंचकर अपनी मौसी मां को डेड बॉडी के बारे में सूचना भी दी थी। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों ने सरसीवा पुलिस को सुचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हत्या को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रायगढ़ में रहकर छोटा हाथी वाहन चलाकर काम कर रहा था और वहीँ इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 60 किलोमीटर छोटा हाथी वाहन में सर से धड़ को अलग करके अपने गांव गगोरी लाया और फिर बिना डरे वाहन चलाता रहा। इस दरमियान कम से कम चार से पांच थाने से आरोपी निकला, लेकिन कहीं भी कार्यवाही नहीं की गई। बता दें कि आरोपी को नशे का आदि बताया जा रहा है। क्योंकि जब पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और पानी पिलाने के लिए पूछा तब उसने कहा कि, मैं पानी नहीं बीयर पी लूंगा जिससे साफ हो गया है कि, वो नशा करता है। फिलहाल सरसीवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button