छत्तीसगढ़राजनीति

गर्मी में गाय को हिल स्टेशन भेजती है क्या कांग्रेस सरकार : अरुण साव

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान कि भाजपा को पता नही गर्मी में मवेशी गोठान में नहीं रहते पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा तो क्या कांग्रेस गर्मी में गाय को हिल स्टेशन भेज देती है। अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि गर्मी में गोठान में गाय नहीं रहती अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि भाजपा घोटाले के जो भी आरोप लगा रही है वह सही है और मुख्यमंत्री ने भी उसे स्वीकार किया है। साव ने कहा कि गाय अगर गोठान में नहीं रहती है तो क्या इन्होंने जो 1300 करोड़ के घोटाले किए हैं वह सारे पैसे केवल जाड़े के लिए प्रावधान किये गए थे?उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि गर्मियों में गाय नहीं रहती है साफ तौर पर यह बताता है कि इन महीनों में जो गोबर की खरीदी दिखाई जाती हैं वह गोबर केवल कागज पर खरीदा जाता हैं और उस पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है।
अरुण साव ने कहा कि गाय कौन से मौसम में नहीं रहती है, कौन से मौसम में गौठान में रहती है? कांग्रेस ने इसे बड़ा कन्फ्यूजिंग बना दिया है क्योंकि शेड (छांव) और पानी चारा मिलेगा तो गाय साल भर रहेगी और सीएम कहते हैं गर्मी है इसलिए गाय गौठान में नहीं है। नदी किनारे छांव में गई है, अगर गाय को छांव और पानी की तलाश में नदियों के किनारे जाना पड़ता है, तब बरसात के दिनों में वह किस शेड में, गौठान में रहती होगी? ठंड में उसे पानी चारा कैसे मिलता होगा?

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button