छत्तीसगढ़राजनीति

रावाभाठा की जनता को जल्द मिलेगी पानी की समस्या से निजात : इकराम अहमद

बीरगांव (प्रखर)। रावाभाठा क्षेत्र में पानी की समस्या से जल्द जनता को निजात मिल जाएगी। बीरगांव नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष पार्षद इकराम अहमद ने कहा कि रावाभाठा की जनता को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। रावाभाठा की पुरानी टंकी को नए प्लांट के राइजिंग लाइन से जोडऩे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 5 दिनों के अंदर रावाभाठा के पानी पुरानी टंकी से सुबह शाम दोनों समय जलापूर्ति कार्य किया जाएगा।
जल आपूर्ति पर उन्होंने बताया की पुरानी पानी टंकी को नए प्लांट के राइजिंग लाइन से जोडऩे का कार्य पूरा किया गया है। संभवत एक सप्ताह के अंदर रावाभाठा के पुरानी टंकी से सुबह शाम दोनों समय जलापूर्ति कार्य किया जाएगा जिससे रावाभाठा की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। वहीँ अगले सप्ताह ही बीरगांव के आडवाणी स्कूल परिसर स्थित नई पानी टंकी को भी एक सप्ताह के अंदर चालू करने की योजना प्रस्तावित है जिससे 5 वार्ड के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button