छत्तीसगढ़

ED की रिमांड में ही रहेंगे एपी त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन

रायपुर। 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मास्टरमाइंड इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी व आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी और शराब व होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ अभी ईडी के कब्जे में ही रहेंगे। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत ने त्रिपाठी की तीन और ढिल्लन की दो दिन की ईडी की रिमांड मंजूर कर दी है। ईडी की ओर से आगे की जांच और पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को रिमांड पर देने की मांग की गई थी। दोनों आरोपियों की ओर से वकील ने इसका विरोध किया लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड मंजूर कर दी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button