छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने दिये पदोन्नत हुए कर्मचारी को बधाइयाँ व शुभकामनाएं

धमतरी — 25 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए आरक्षक को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
जिसमें आरक्षक से प्रधान आरक्षक
01 भूनेश्वर साहू को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।
जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।
जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत कर्मचारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, मुख्य लिपिक सनत वर्मा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव,रीडर दिनेश चंदेल,डिगेश शर्मा एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Author Desk

Related Articles

Back to top button