छत्तीसगढ़राजनीति

राजेश मूणत के नेतृत्व में रहवासियों ने किया निगम जोन कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी

रायपुर। रायपुरवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर आम जनता से साथ भाजपा ने नगर निगम जोन कार्यालय का घेराव किया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। बड़ी संख्या में मौके पर लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत जन समस्या को लेकर रहवासियों और प्रदर्शनकारियों के साथ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्र हुए। मांगों में पीएम आवास, मकान का पट्टा, रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, वृद्ध पेंशन, प्रोपर्टी टैक्स जैसी समस्याओं को लेकर हल्ला बोल किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button