छत्तीसगढ़

महापौर विजय देवांगन ने पारंपरिक संस्कृति के अनुसार गौ माता की पूजा अर्चना कर खिलाई खिचड़ी

गौ माता के पूजा से ही मिलती है संसार में सुख और समृद्धि – विजय देवांगन

धमतरी(प्रखर) माता लक्ष्मी जी की पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा किया जाता है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापौर विजय देवांगन ने सुभाष नगर,हटकेशर वार्ड वासियों के साथ गोवर्धन पूजा त्योहार को पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम हटकेशर वार्ड में प्रतिवर्ष निकलने वाली गौरा गौरी के बारात का स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात सुभाष नगर,हटकेशर वार्ड मे गोवर्धन पूजा कर गौमाता को खिचड़ी खिलाया और  शहर की  सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की महापौर विजय देवांगन ने गौ माता को खिचड़ी खिलाकर समस्त शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि गाय हमारी हिन्दू मान्यताओं में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है गाय को मां का दर्जा दिया गया है। जिस प्रकार एक मां अपनी संतान को हर सुख देना चाहती है, उसी प्रकार गौ माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। गौ सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता ऐसी मान्यता भी है।
इस अवसर पर कृष्णा देवांगन, गोवर्धन देवांगन,दशरथ देवांगन,श्याम देवांगन,लखन साहू,ईश्वर पटेल,छोटू साहू,गोविंद देवांगन,किरण साहेब,दिलीप देवांगन,कुमान सिंह,गुंजा बाई,राम बाई,सोहदरा बाई यादव,कुंती बाई यादव,सावित्री यादव,श्याम बाई,लाला यादव, मोहन यादव,राजेन्द्र यादव, मनोज यादव,नरेंद्र यादव,संजय रावटे,अशोक महाराज,गोलू ध्रुव,विनोद पटेल,प्रकाश पटेल, सहित वार्ड की अनेक महिलाए उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button